{"_id":"59c169b64f1c1b2f688b54e1","slug":"141505847734-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को गांव फतनी, फतेहपुर में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान ने लाडली स्कीम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के रोहतक मंडल प्रमुख श्रीकांत शर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने हर वर्ष की भांति बीस नई चयनित बालिकाओं को स्कूल बैग, स्वेटर, जूते, जुराब, ज्योमेक्ट्री बॉक्स, पेन, कापियां, पेंसिल, स्केच पेन आदि सामान वितरित किया। उन्होंने पिछले वर्षों में चयनित 60 बालिकाओं को विशेष छात्रवृत्ति 1200 रुपये प्रतिवर्ष के अनुसार बैंक चेक भी वितरित किए। इस दौरान बालिकाओं ने भ्रूण हत्या पर कविता सुनाई। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक श्रवण देव पाठक, बनी सिंह यादव, जेसी शर्मा आदि उपस्थित थे।