{"_id":"59bac0724f1c1b91688b4995","slug":"141505411186-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो संख्या:46 से 47
अमर उजाला
सतनाली मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली के खेल मैदान में 52 वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का बुधवार देर शाम समापन हो गया। बेसबॉल टीमों की अधिकता और समय कम होने के कारण लड़के और लड़कियों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले वीरवार को हुए। खेल मैदान में बुधवार देर शाम हुए समारोह की डीईओ मुकेश लावणिया ने अध्यक्षता की। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर-17 आयुवर्ग के लड़कों के वॉलीबॉल में सिरसा जिले की टीम प्रथम, जींद की टीम दूसरे और गुरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी आयुवर्ग वर्ग में लड़कियों में फतेहाबाद जिले की टीम प्रथम, हिसार की दूसरे और करनाल जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो में लड़कों की अंडर-19 में फतेहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जींद दूसरे स्थान और सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में पानीपत प्रथम, हिसार द्वितीय और सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की अंडर-19 बेसबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद प्रथम, पानीपत द्वितीय और अंबाला की टीम तृतीय स्थान पर रही, जबकि अंडर-19 आयुवर्ग में लड़कों के मुकाबलों में रोहतक प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और अंबाला जिले की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कियों के मुकाबले में महेंद्रगढ़ प्रथम, अंबाला दूसरे और फतेहाबाद जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कों के मुकाबले में रोहतक प्रथम, हिसार द्वितीय और अंबाला जिले की टीम तृतीय स्थान पर रही। योग में लड़कों की अंडर-17 में भिवानी जिले की टीम प्रथम, रेवाड़ी की टीम दूसरे और गुरुग्राम जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी भारवर्ग में लड़कियों में यमुनानगर जिले की टीम प्रथम, हिसार की दूसरे और भिवानी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में लड़कों में रेवाड़ी की टीम प्रथम, कैथल दूसरे और भिवानी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में कैथल प्रथम, यमुनानगर दूसरे और भिवानी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही।