{"_id":"59a2f93e4f1c1b6c768b4789","slug":"141503852862-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेंविवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकेंविवि
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव जाट-पाली के पंचायत घर में रविवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों को हटाए जाने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि हकेंविवि के निर्माण के लिए गांव जाट पाली ने अपनी पंचायत की 500 एकड़ जमीन दी थी। जमीन के दौरान ग्रामीणों ने नेताओं कांग्रेस के मंत्रियों से नौकरी और दाखिलों में आरक्षण देने की मांग की थी। आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने लगभग दो वर्ष तक आंदोलन भी किया था। इस दौरान विवि की ओर से ग्रामीणों को खुश करने के लिए अस्थायी नौकरियां दी जा रही थीं। इसमेें गांव जाट पाली के बहुत से लोग काम कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में विवि प्रशासन ने उनको हटा दिया है। उसी के विरोध स्वरूप बैठक में 28 अगस्त को हकेंविवि के गेट-2 पर धरना देने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर गांव सरपंच सुरेंद्र सिंह, नरेश तंवर, संदीप, लक्ष्मण प्रजापत, राकेश तंवर, धीरज, नंबरदार धर्मबीर सिंह पंच आदि उपस्थित थे।