{"_id":"599c804a4f1c1bf9298b457c","slug":"141503428682-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदुवंशी में प्रेरणा शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदुवंशी में प्रेरणा शिविर का हुआ आयोजन
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरित्र-निर्माण और लक्ष्य निर्धारण के गुर बताए
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय यदुवंशी शिक्षा निकेतन के प्रांगण में मंगलवार को प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रितु बंसल ने विद्यार्थियों को चरित्र-निर्माण तथा लक्ष्य-निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स देकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। इससे हमारी कार्य क्षमता के साथ आत्म विश्वास बढ़ता है और निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती है।
उन्होंने कहा कि अच्छी आदतों का निर्माण करें। समय पर विषय से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करें तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों में दृढ़ निश्चय की कमी होती है, वे लगातार अपना लक्ष्य बदलते रहते है। परिणामस्वरूप उन्हें असफलता ही हाथ लगती है। उन्होंने बताया कि जीवन में व्यावसायिक लक्ष्य, सामाजिक लक्ष्य, आर्थिक लक्ष्य, शारीरिक लक्ष्य आदि विभिन्न छोटे-बड़े लक्ष्य हो सकते हैं। हमें एकाग्र होकर पूरी इच्छा शक्ति के साथ उन पर कार्य करना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष यादव ने रितु बंसल का धन्यवाद किया।