फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्रीकृष्णा स्कूल की अंडर-14 लड़कियों ने हॉकी में मारी बाजी

श्रीकृष्णा स्कूल की अंडर-14 लड़कियों ने हॉकी में मारी बाजी

Sun, 20 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्णा स्कूल की अंडर-14 लड़कियों ने हॉकी में मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव पाली के बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम में चल रहे सात दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के शनिवार को तीसरे भी जारी रहे। तीसरे दिन अंडर 11 और 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के खेल आयोजित किए। प्राचार्य सतदेव पाली ने बताया कि बास्केटबॉल अंडर-14 आयुवर्ग लड़कों में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ ने बीआर कनीना को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बास्केटबॉल लड़कियों में शरबती महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर और नारनौल दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के हॉकी के लिए केवल आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम पहुंची। इस कारण उसी टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। लड़कियों के हॉकी के मैच में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर और कनीना की टीम ने दूसरा स्थान पर रही। लड़कियों के वालीबॉल मैच में कनीना पहले स्थान पर और नारनौल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के कबड्डी में नारनौल पहले स्थान पर और कनीना दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के हैंडबाल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना महेंद्रगढ़ पहले और नांगल चौधरी दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के हैंडबाल मैच में आरपीएस महेंद्रगढ़ पहले और कनीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के कबड्डी के मैच में महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर रही। नारनौल दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के खो-खो में अटेली को पराजित करके कनीना की टीम प्रथम स्थान पर रही। लड़कों के खो-खो में नारनौल को हराकर कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य सतदेव पाली, गांव पाली के सरपंच सुरेंद्र सिंह, कैलाश यादव पाली, मुन्ना सेठ पाली, डॉ. हंसराज गुर्जर, राजेश शर्मा झाड़ली, एईओ रमेशचंद्र, होशियार एईईओ, मंदिर कमेटी के प्रधान सूबेदार रामौतार सिंह, अशोक माधव, गीता पीटीआई, मुकेश पीटीआई माधोगढ़, प्रवक्ता सुरेश कुमारद जांट वाले, कला अध्यापक विनोद कुमार, विज्ञान अध्यापक मदन लाल, सतीश डीपी पाली, मनोज गौतम, भूपेंद्र पीटीआई, दलीप सिंह डीपीआई, ब्रिजेश पीटीआई, किस्मती पीटीआई, मनोज कुमार पीटीआई, महेंद्रगढ़ जिले के सभी डीपी, पीटीआई आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-11 की प्रतियोतिएं
अंडर-11 आयुवर्ग लड़कियों के कबड्डी के मैच में कनीना की टीम ने महेंद्रगढ़ को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के कबड्डी मैच में कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नारनौल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के खो-खो के मैच में नांगल चौधरी को हराकर कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के खो-खो में अटेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महेंद्रगढ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed