फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 players won medals in the National Karate Championship in Haridwar.

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में 14 खिलाड़ियों ने हरिद्वार में जीते पदक

Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
14 players won medals in the National Karate Championship in Haridwar.
फोटो संख्या:78- ह​रिद्वार में  आयोजित कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले ​खिलाड़ी कोच के  स - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
महेंद्रगढ़। हरिद्वार में आयोजित नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने पदक जीता है। हरिद्वार में 11 से 13 अक्तूबर तक कराटे प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सोमवार को अंडर 16 से अधिक आयु वर्ग के दो खिलाड़ियों का मुकाबला होगा। कोच लोकेश सैनी ने बताया कि देश से 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

हरियाणा की महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल, जींद की टीमों के खिलाड़ी उत्कर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को विभिन्न आयु वर्ग में 14 खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुष्कल राज, वंश, चिराग सैनी तथा कनिष ने स्वर्ण पदक, विजय लक्ष्मी, नाम्या सैनी, अंकिता, सिद्धार्थ, इशानी ने रजत पदक तथा मानव सैनी, गौरव, नवनीत, आदर्श, भारत ने कांस्य पदक जीत कर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को खिलाड़ी रुहांश, पीयूष और आदित्य खेल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed