फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   134 MM rain in Mahendergarh city

24 घंटों में 134 एमएम बारिश, स्टेट हाईवे पर भरा पानी

Tue, 20 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
134 MM rain in Mahendergarh city
पुलिस क्वाटर के पास भरा बारिश का पानी। - फोटो : Narnol
रविवार शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। रात को 53.7 एमएम बारिश हुई जबकि पिछले 24 घंटों मे 134 एमएम बारिश हुई है। आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की उम्मीद है। बारिश शहर में कई जगह जलभराव हो गया जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कहीं तो जलभराव रहा तो कहीं कीचड़ ही कीचड़ हो रखा था। स्टेट हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के पास जलभराव हो गया जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों में पानी भर जाने से बीच में ही रुक रहे थे। वहीं सतनाली चौक के पास कीचड़ तथा जर्जर रोड की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। शहर में जलभराव और कीचड़ होने से दुकानदारों की दुकानदार प्रभावित रही।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। रविवार की रात लगभग 12 बजे से एक बजे के बीच जबरदस्त बारिश हुई। इसके बाद सोमवार को सुबह के समय बूंदाबांदी अवश्य हुई। उसके बाद शाम तक बारिश नहीं हुई। केवल बारिश का मौसम बना रहा। शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक 53.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम आद्रता 100 प्रतिशत तथा न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई को मध्यम बारिश तथा 21 एवं 22 जुलाई को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। गंगा देवी नेत्र चिकित्सालय रोड़ के हालात बहुत खराब हैं वहां पानी टखनों तक भरा हुआ है। इस रास्ते पर दो नेत्र चिकित्सालय, एक किड्स स्कूल तथा एक मैरिज पैलेस हैं। वहां से गुजरने वाले नेत्र रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रतन कॉम्प्लैक्स, मोहल्ला महायचान सहित अनेक स्थानों पर जल भराव हो रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर में बिजली कई घंटे बाधित रही। सबसे अधिक परेशानी तो सिटी टू के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले एवं कॉलोनीवासियों को हुई। रविवार शाम 4 बजे से सोमवार शाम 4 बजे तक सीटी टू लाइन लगभग 15 घंटे बाधित रही। रविवार शाम 4:10 बजे लाइट कटी थी तो रात आठ बजे लाइट आई। इसके बाद रात 12:00 बजे फिर लाइट काटी गई जो सुबह 7:30 बजे आई। इसके बाद 11:25 बजे फिर काटी गई जो 12:05 बजे आई। इसके अलावा सीटी 1 लगभग 9 घंटे तथा सीटी 3 लाइन दस घंटे बाधित रही।

 मोहल्ला महायचान में भरा बारिश का पानी।

मोहल्ला महायचान में भरा बारिश का पानी।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed