फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   132 patients were examined and 22 were selected for operation

Mahendragarh-Narnaul News: 132 रोगियों की जांच कर 22 का ऑपरेशन के लिए चयन

Sun, 03 Nov 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
132 patients were examined and 22 were selected for operation
फोटो संख्या:66- यादव धर्मशाला  महेंद्रगढ़ में​  विधायक कंवर सिंह  यादव को सम्मानित करते यादव सभ
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में 171 वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर राहत ग्रुप एवं यादव सभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर डाॅ. प्रेम राज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया।
विज्ञापन

निशुल्क नेत्र जांच शिविर में मुख्य अतिथि विधायक कंंवर सिंह यादव रहे। मंच सचांलन मास्टर आरपी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर राहत ग्रुप व यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव व कार्यकारिणी ने उनको फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि राहत ग्रुप द्वारा पिछले 15 साल से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन करना बहुत बड़े पुण्य का कार्य है। मानव शरीर में यदि सबसे महत्वपूर्ण कोई अंग है तो वह नेत्र हैं, नेत्र के अलावा जीवन में पूरा अंधकार है। निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 8000 हजार से ज्यादा लोगों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है। विधायक कंवर सिंह यादव ने राहत ग्रुप को सरकारी कोष से एक लाख व निजी कोष से 21 हजार रुपये का योगदान देने की घोषणा की। नेत्र जांच शिविर हवन के साथ प्रारंभ किया गया। यज्ञ पुरोहित भूपेंद्र सिंह आर्य प्रधान आर्य समाज व उप प्रधान यादव सभा ने हवन संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र यादव व उनकी टीम के डॉ. आर पी गिरी, डॉ. रामपाल यादव ने रोगियों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य व डाॅ. आनंद कुमार ने मरीजों की बीपी, शुगर की जांच की। शिविर में 132 रोगियों की नेत्र जांच की और 22 रोगियों को ऑपरेशन के लिए सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी भेजा गया।

इस अवसर पर प्रो. बस्ती राम खैरवाल, अधिवक्ता धर्मवीर सिंह, राहत ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवक्ता श्रीचंद, सचिव कप्तान लालचंद, सूबेदार जगमाल सिंह, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय के प्रभारी भंवर सिंह कसाना, सुमेर सिंह मेघनवास, सचिव रोहतास सिंह, पवन खैरवाल, खंड समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed