फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों की खरीद न होने से परेशान किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम

सरसों की खरीद न होने से परेशान किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम

Wed, 24 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद न होने से परेशान किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम
नांगल चौधरी। अनाज मंडी नांगल चौधरी में मंगलवार की सुबह 11 बजे सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में ताला गेट पर बंद कर नारनौल-कोटपूतली स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे जाम को खुलवाया। इसके बाद सरसों की खरीद हुई। वहीं, शाम करीब चार बजे किसानों ने खरीद करने से मना करने पर दोबारा जाम लगाने का प्रयास किया। जैसे ही किसान एकत्र होकर हाईवे तक आए तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसानों समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हैफेड के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग का भी सरसों की खरीद का लक्ष्य सोमवार को पूरा हो गया था। जिसके बाद सोमवार की शाम से सरसों की बंद हो गई। दूसरी ओर इसकी जानकारी न होने के कारण मंगलवार की सुबह धौलेड़ा, बिगोपुर, खातोली, नौलाजा समेत अन्य गांवों के किसान नांगल चौधरी अनाजमंडी में सरसों लेकर पंहुचे। चिलचिलाती धूप में सरसों की ढेरियां लगाकर बोली का इंतजार करने लगे। लेकिन, काफी इंतजार के बाद भी खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने सुबह 11 बजे अनाज मंडी का गेट बंद कर उसके सामने नारनौल-कोटपूतली स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। खरीद अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

किसान जगमाल, जयसिंह, मुकेश पंच, देवेंद्र, नरेश व जितेंद्र अन्य किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से सरसों की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो पा रही है। उनका कहना था कि सरसों बेचने के लिए ढेरिया लगा दी। लेकिन, खरीद का कोई इंतजाम नहीं था और न ही बारदाने थे। किसानों का कहना है कि खरीद के नाम पर मजाक किया जा रहा है। जान पहचान वालों की सरसों पहले खरीदी जा रही हेै। खरीद बंद होने के बावजूद भी सरसों की खरीद हो रही है। राजस्थान से सस्ते भावों में सरसों लाकर सरकारी रेट पर मंहगी बेची जा रही है। जिस कारण से स्थानीय किसानों की सरसों की खरीद नहीं हो रही है। खरीद के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगे जाम दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम में हरियाणा रोडवेज की बस भी फंस गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि फूड एंड सप्लाई को सरसों खरीद का दो लाख का टारगेट मिला था, जोकि सोमवार शाम को पूरा हो गया था, जिसके बाद खरीद बंद करने का मैसेज मिला था। इसलिए मंगलवार सुबह खरीद बंद कर दी गई। लेकिन, विभाग से सुबह 11:30 बजे दोबारा से खरीद करने का मैसेज आया। जिसके बाद खरीद शुरू कर दी गई। बारदाने के लिए हैफैड के डीएम को मैसेज कर दिया है। जल्द बारदाने की समस्या का समाधान हो जाएगा। किसानों ने राजस्थान से सरसों लाकर यहां बेचने के जो आरोप लगाए है, वो निराधार हैं। खरीद प्रक्रिया पारदर्शिता से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed