{"_id":"5c719189bdec2253970c5503","slug":"131550946697-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय की मांग को लेकर सीएम से मिलेगी महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर सीएम से मिलेगी महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर राव तुलाराम चौक पर धरना दे रही महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने रविवार सीएम से मिलने जाएगी। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता से मिलकर सीएम से मिलने के लिए समय मांगा।
महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर दोबारा से धरना शुरू किया। समिति सदस्य शनिवार को राव तुलाराम चौक पर धरने पर बैठे। समिति सदस्य कुलदीप यादव ने कहा कि क्षेत्र के दो लाख लोगों की मुख्य मांग लेकर सीएम मनोहर लाल से मिलेंगे। इस मांग को लेकर समिति के सदस्यों ने पहले 40 दिन तक धरना दिया था। 41वें दिन प्रदेश के शिक्षामंत्री ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने दस फरवरी तक डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के महेंद्रगढ़ में बैठने की अधिसूचना 10 फरवरी तक जारी कराने का भरोसा दिया था। 23 फरवरी तक यह अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री का समय लेने के लिए संघर्ष समिति ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता से मिले। इसके अलावा जिला उपायुक्त को भी मेल के जरिये समय मांगा। बिना किसी मन मुटाव के सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान राजबीर पूर्व सरपंच बुचौली, विनोद तंवर पाली, सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, संजय राव रिवासा, रामनिवास पाटौदा, जगदीश, बाबूलाल, रंगराव, सूबेदार रतिराम शर्मा, पवन देव, नरेश खातौद, कुलदीप जांगड़ा, प्रवीण, रतनलाल सोनी, नरेंद्र माजरा, योगेश भालखी, महेश मालड़ा, महाबीर, मुुकेश कुमार बुचौली, राजेश, नीरज लावन, नीटू बुचौली, राकेश कुमार उपस्थित थे।