फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर में हुई 50 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

शहर में हुई 50 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में हुई 50 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बुधवार दोपहर बाद हुई 50 एमएम बारिश ने राहत दिला दी। इस बारिश की वजह से शहर में कई जगह जलभराव भी हो गया। जिसके कारण लोगों को थोड़ी परेशानी अवश्य हुई। दूसरी ओर किसानों ने बारिश का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी खरीफ की विशेषकर बाजरे की फसल को फायदा होगा।
शहर नारनौल व आसपास बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को पिछले कई दिनों से तेज उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि दोपहर तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, मगर इसके बाद हुई बरसात के कारण तापमान में गिरावट हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का लोगों ने जमकर लुत्फ भी उठाया। दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई बूंदाबांदी व हलकी बारिश का दौर शाम साढ़े पांच बजे तक चला। जिसके चलते शहर में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के आसपास कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बरसात के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इसके कारण लोगों का आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला पुरानी सराय, सैन चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जमालपुर, नई मंडी, मुख्य बाजार, पार्क गली, नगर परिषद के सामने आदि कई निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिसके चलते भी राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed