फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भरभरा कर गिरा अस्पताल पुलिस चौकी का प्लास्टर

भरभरा कर गिरा अस्पताल पुलिस चौकी का प्लास्टर

Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भरभरा कर गिरा अस्पताल पुलिस चौकी का प्लास्टर
भरभरा कर गिरा अस्पताल पुलिस चौकी का प्लास्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नागरिक अस्पताल में बनी पुलिस चौकी की छत का प्लास्टर सोमवार सुबह अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गत वर्ष भी इसी पुलिस चौकी की छत का प्लास्टर गिर गया था। उस समय भी हादसा होते-होते बच गया था। जर्जर हो चुके भवन की बार-बार गिर रहे प्लास्टर से वहां तैनात कर्मचारियों में भी भय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी नारनौल नागरिक अस्पताल इमारत का ही हिस्सा है। 25 नवंबर 1970 को नारनौल नागरिक अस्पताल का उद्घाटन किया गया था। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में बनी पुलिस चौकी उस समय सिविल सर्जन कार्यालय था। जोकि जर्जर होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय दूसरा भवन बनाकर उसमें शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं चौकी को इस जर्जर भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। उसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी इसी भवन में चल रही है। जर्जर होने के कारण इस भवन की छत का प्लास्टर धीरे-धीरे गिरने लगा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ अचानक भवन के अंदर छत का प्लास्टर गिर पड़ा। गनीमत रही की उस समय कर्मचारी अंदर बैठे थे। अन्यथा कोई भी हताहत हो सकती थी। वहीं इस घटना के बाद कर्मचारियों में भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी भवन कई जगह से बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। भवन की छत का प्लास्टर समय-समय पर गिर रहा है। सोमवार सुबह भी अचानक छत को प्लास्टर गिर पड़ा। भवन जर्जर होने से कर्मचारियों में भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, अस्पताल चौकी इंचार्ज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed