{"_id":"5b37cc394f1c1b254d8b94ad","slug":"131530383417-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे नारनौल-कोटपूतली सड़क मार्ग बाधित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे नारनौल-कोटपूतली सड़क मार्ग बाधित, यात्री परेशान
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल-कोटपूतली मार्ग पर पलटा ट्रॉला, 15 घंटे तक यातायात रहा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी (नारनौल)। नारनौल-कोटपुतली मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को एक ट्राला पलट गया, जिससे जाम लग गया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्राला हटाने के लिए क्रेन नहीं मिली। जिस कारण करीब 15 घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित बनी रही।
चावल की भूसी से भरा हुआ ट्रॉला कोटपुतली की तरफ जा रहा था। बाबा मुकंददास गोशाला के पास साइड लेते समय टायर दलदल में धंस गया ट्राला सड़क के बीचों-बीच ही पलट गया। ड्राइवरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद नांगल चौधरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एएसआई बिरेंद्र सिंह ने ट्राला मालिक संपर्क किया। इसके बाद नारनौल से क्रेन मंगवाई गई, लेकिन जाम लंबा होने के कारण क्रेन पांच किलोमीटर दूर फंस गई। सुबह चार बजे नोलायजा के रास्ते से क्रेन को घटना स्थल पर पहुंचाया गया। इसके बाद ट्रॉले को रास्ते से हटाया गया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब दस बजे यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई। इस दौरान जाम में दर्जनों सवारी वाहन फंसे रहे। उनमें बैठी सैकड़ों सवारी परेशान रही। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दलदल में टायर धंसने के कारण ट्राला पलट गया। जिसे शनिवार सुबह चार बजे क्रेन की मदद से खड़ा करवाया है। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके यातायात व्यवस्था सुचारु की है।