{"_id":"5acfa09f4f1c1b483d8b4ce2","slug":"131523556511-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीईओ ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावानियां ने वीरवार को अपनी टीम के साथ नांगल चौधरी खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
विभाग के प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि टीम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, प्रेम यादव, संजय शर्मा, केसरी नंदन व जेई योगेश शर्मा शामिल थे। टीम ने सर्वप्रथम नांगल चौधरी के गांव आंतरी बिहारीपुर के मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ तथा बीईओ सुनील दत्त यादव ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से जानकारी ली। वहीं शिक्षकों को पूरी तन्मयता और लगन से काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम गांव जैनपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल का दौरा कर बच्चों से सवाल पूछे और शैक्षणिक उनका स्तर जांचा। इसके अलावा टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों शिक्षकों की भी समस्याएं सुनी और उनका तत्परता से निपटाने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में छात्र संख्या वृद्धि पर ध्यान देने के निर्देश दिए।