{"_id":"5a85d4bc4f1c1b8e238b8bbc","slug":"131518720188-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड की सभी पंचायत हुई पालीथिन मुक्त -पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये के दिए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड की सभी पंचायत हुई पालीथिन मुक्त -पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये के दिए चेक
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
खंड की सभी 43 पंचायतें पालीथिन मुक्त हो गई हैं। पालीथिन मुक्त होने वाले गांव को मिलने वाली एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि सभी पंचायतों को वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय में अभियान के जिला समन्वयक राजेश कुमार ने सरपंचों को एक-एक लाख के चेक बांटे।
स्वच्छता अभियान के तहत गांवों को पालीथिन मुक्त करने के लिए पंचायतों को अपने-अपने गांवों से पालीथिन बंद करनी थी। गांव में पालीथिन कही भी नजर नहीं आनी चाहिए। पालीथिन को उठाकर एक स्थान पर जमा करना था। इस अभियान में पंचायतें रुचि ले सके इसके लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई। पुरस्कार के चलते पंचायतें इस अभियान से जुड़ गई। गांवों में पालीथिन हटाने का अभियान चलाया गया। प्रशासन ने सभी पंचायतों को पालीथिन मुक्त मान कर सभी पंचायतों को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक सौंप दिया। पंचायतों को इस रुपये को स्वच्छता पर ही खर्च करना होगा। इस मौके पर रविन्द्र उर्फ गोलिया मोहलड़ा, खारीवाड़ा के सरपंच बीर सिंह, खेड़ी के सरपंच नरेन्द्र सिंह, महासर की सरपंच सुनीता, मोहदपुर की मंजू यादव, कांटी से देवी सिंह, कुंजपुरा से दलीप सिंह, मिर्जापुर से सतीश कुमार, बाछौद से अतर सिंह, भीलवाड़ा से सुषमा, तोबड़ा से राम सिंह, चंदपुरा से राजेंद्र सिंह आदि अनेक सरपंच व पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।