{"_id":"59c54a574f1c1b25688b5e83","slug":"131506101847-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से शुरू
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-खिलाड़ी और टीमें 25 सितंबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में करवा सकते हैं पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से खेल महाकुंभ के तहत 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जयसिंह पिलानिया ने बताया कि तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता 28 व 29 सितंबर को बाल भवन नारनौल में होगी। इसी प्रकार एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स की सभी प्रतियोगिताएं 28 व 29 सितंबर को आरपीएस कॉलेज बलाना में होंगी। बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल की सभी प्रतियोगिताएं 26 व 27 सितंबर को आरपीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खातोद में होंगी। बैडमिंटन व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं 27 व 28 सितंबर को ओलंपिक क्लब नारनौल में और बॉक्सिंग व खो-खो की प्रतियोगिताएं 28 व 29 सितंबर को श्री कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में होंगी। इसके अलावा जूडो, वेट लिफ्टिंग, वूशु व नेटबाल की प्रतियोगिताएं 27 व 28 सितंबर को हरियाणा इंटरनेशनल स्कूल सलूनी में, कबड्डी, सर्कल कबड्डी, कुश्ती व रस्साकसी, टग ऑफ वार की प्रतियोगिताएं 28 व 29 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में, लान टेनिस खेल प्रतियोगिता 27 व 28 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में होगी।
इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए संबधित खिलाड़ी व टीमें 25 सितंबर सुबह 11 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में आयुवर्ग अनुसार टीमों का पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण के दौरान आवेदन फार्म, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिहायसी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की फोटो प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों को उनके आने-जाने का साधारण बस किराया और जलपान की सुविधा दी जाएगी। खेलों में लड़के व लड़कियों की अलग-अलग टीमें भाग लेंगी। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।