फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जलमहल की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे लोग

जलमहल की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे लोग

Mon, 18 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
जलमहल की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे लोग
जलमहल की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग पुरानी मंडी में स्थित जल महल में 2009 के बाद नहरी पानी भरवाया गया है। जल महल में पानी भर जाने के बाद यहां का नजारा सुंदर हो गया। इसके बाद यहां शहरवासी और अन्य गांवों के ग्रामीणों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी आने लगे हैं। शनिवार और रविवार को ये स्थान पिकनिक स्पॉट बन जाता है। ऐसे खूबसूरत जल महल में मोहल्लावासियों ने जल महल में स्नान और कपड़े धोने शुरू कर दिए हैं। इससे यह पानी गंदा होता जा रहा है। इससे शहर जल महल की सुंदरता पर ग्रहण लगता जा रहा है।
जल महल के आसपास रहने वाले लोग दिन और शाम को यहां कपड़े धोते हैं। इसके साथ ही स्थानीय निवासी और बच्चे नहाते भी हैं। नहाने वाले कुछ युवकों की हरकतों से यहां आने वाली यहां पर आने वाली लड़कियां और महिलाएं परेशान रहती हैं। जल महल में स्नान करने वाले लोग जल महल की दिवारों पर चढ़कर पानी में छलांग लगाते हैं।
विज्ञापन

हादसा भी हुआ, मगर नहीं माने लोग
जल महल में जैसे ही नहरी पानी आने लगा तो लोग यहां नहाने लगे। पिछले माह गांव टहला मुकंदपुरा निवासी एक युवक की जल महल में नहाते समय मौत हो गई थी। इसके बाद जल महल पर स्थित पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जल महल के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया था। साथ ही जल महल में स्नान करने वाले युवकों पर सख्ती दिखाई थी। स्थानीय मोहल्लावासियों ने अपनी दादागिरी और नेताओं तक पहुंच बताकर पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को धमका दिया। साथ ही फिर से जल महल में कपड़े धोना और नहाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी भी नहीं हैं तैनात
जल महल में पानी आने के बाद यहां पर बड़ी संख्या में लोग आने लगे। कुछ शरारती तत्व भी यहां आने लगे है। इसके बाद भी यहां जिला प्रशासन एक भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं किया है।

इस बारे में उपायुक्त और एसपी को लिखकर दिया हुआ है। विधायक को भी इस बारे में रविवार को ही बताया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सुरेंद्र कुमार, स्मारक परिचर, जल महल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed