{"_id":"59a1ca2b4f1c1bf51e8b4a15","slug":"131503775275-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बावासियों में जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बावासियों में जबरदस्त उत्साह
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर कस्बावासियों में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गणेश महोत्सव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का भक्तिभाव गहरा होता जा रहा है। कोई श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहा है तो कोई भगवान श्री गणेश और अन्य देवी-देवताओं के जीवन के बारे में सुन रहा है।
यह नजारा है नवयुवक मित्र मंडल अटेली मंडी के अमर सिंह रोड़वालिया मंदिर के प्रांगण में मनाए जा रहे श्री गणेश महोत्सव का। इसमें श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा और आरती कर रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने बम भोले, बम भोले बम-बम-बम... और अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में पंडित पवन भारद्वाज ने गणपति पूजन के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।