फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बैंक हड़ताल: जिले में 250 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

बैंक हड़ताल: जिले में 250 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल: जिले में 250 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
बैंक हड़ताल: जिले में 250 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले की सरकारी बैंकों के अनेक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से जिले में करीब 250 करोड़ रुपया का लेनदेन प्रभावित रहा। नारनौल शहर में ही 100 करोड़ के लेन-देन पर असर पड़ा। देशव्यापी हड़ताल में महेंद्रगढ़ जिले के करीब 100 सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंकों के विलय और बैंकों के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले नारनौल के बैंक कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इसके तहत बैंक कर्मचारी मंगलवार सुबह महेंद्रगढ़ रोड स्थित एसबीआई शाखा के बाहर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि बैंक कर्मचारी कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस कारण बार-बार उन्हें इस प्रकार के कदम उठाने पड़ रहे है। ऐसे में उनके साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से बैंक कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों के नाम पर निजीकरण, अवांछित, श्रम सुधार, औद्योगिक घरानों के डूबते ऋणों पर दी जाने वाली रियायतों, बैंक शुल्क में बढ़ोत्तरी, एनपीए की त्वरित वसूली, एफडीआरआई बिल की वापसी, बैंक बोर्ड को विघटित करने की साजिश का विरोध और सभी वर्गों के श्रमिकों की भर्ती आदि शामिल हैं। हड़ताल में बैंक कर्मी विजय श्रीवास्तव, कर्णसिंह, देवेंद्र कुमार सैन, अशोक कुमार, ज्ञानचंद्र, महेश, होशियारसिंह, अजय, कैलाशचंद, महेंद्र प्रताप, मुकेश कुमार, पंकज, अशोक कटारिया, राजेश चौहान, नवीन, वरुण, राजेश नूनीवाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिले में 96 शाखाएं रहीं बंद
कर्मचारी नेता ज्ञानचंद्र के अनुसार जिलेभर में सरकारी बैंकों की करीब 96 शाखाएं है। इनमें नारनौल में 32, महेंद्रगढ़ में 18, अटेली में 4, नांगल चौधरी में 5, सतनाली में 2, कनीना में 8, नांगल सिरोही में 2, सिहमा में 2, निजामपुर में 3, गोदबलाहा में 2, भोजावास में 2, पाली में 2, आकोदा में 2 बैंक शाखाएं है। भुंगारका, कांटी, ढाणी बाठोठा, मालड़ा, सेहलंग, बुचावास और हुडिना में एक-एक बैंक शाखा है। इन 96 शाखाओं में रोजाना करीब 250 करोड़ को लेन-देन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed