फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रिमझिम बरसे बदरिया कारी कारी......

रिमझिम बरसे बदरिया कारी कारी......

Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बरसे बदरिया कारी कारी......
विज्ञापन

नारनौल। शहर की गोपाल गोशाला स्थित श्याम मंदिर में बुधवार रात बाबा श्याम का भव्य जागरण आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पं. गौरीशंकर ने यजमान सोमेश गर्ग व उनकी पत्नी मंजू से सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करवा बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई। इसके बाद भजनों का शुभारंभ करते हुए म्यूजिक मास्टर सुनील कुमार ने गणेश वंदना की।

भजनों की कड़ी को बढ़ाते हुए विवेक निर्मल ने रिमझिम बरसे बदरिया कारी कारी, दुष्यंत शर्मा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, जगदीश कुमार ने बाबा बणया ईद का चंद तेरे नजर कदे ना लागे, युवा गायक विकास जांगिड ने सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, प्रवेश कुमार ने म्हारे मन की बात बाबा छानी कौनी थारे से, बेबी लक्की ने खाटू गया मैं पहली बार मन को भाया ये दरबार आदि भजन सुनकार देर रात तक भक्तों का समा बांधे रखा। इसके अलावा मा. शिवा, जितेश गुप्ता, हन्नी अग्रवाल, दीपक वालिया, विनोद सर्राफ तथा महेश मस्ताना ने भी अपने भजनों के माध्यम से बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर संयोजक दिनेश सोनी, डा. रामगोपाल, रमेश मित्तल, सीताराम गर्ग, नरेश, त्रिलोक शर्मा, गोपाल एसडीओ तथा डॉ. लोकेश आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed