{"_id":"5980cc214f1c1bc46c8b4828","slug":"131501613089-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरनी के बीच में टंकी निर्माण का आरोप, बीडीपीओ को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरनी के बीच में टंकी निर्माण का आरोप, बीडीपीओ को दी शिकायत
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरनी के बीच में टंकी निर्माण कराने का आरोप
नांगल चौधरी। ढाणी जाजमा में पंचायत ने फिरनी के बीच में सार्वजनिक टंकी का निर्माण करवाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीपीओ को शिकायत देकर समाधान की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता महाबीर प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की पेयजल सुविधा के लिए विभाग द्वारा सार्वजनिक टंकी मंजूर की गई है। पंचायत को ग्रामीणों की सुविधा के मुताबिक निर्माण के निर्देश हैं। किंतु सरपंच ने निजी समर्थकों के घरों के आसपास या फिरनी के बीचों-बीच इसका निर्माण शुरू करवा दिया है। ढाणी जाजमा की फिरनी से नोलायजा, शहबाजपुर मार्ग लिंक हैं। जिस पर सड़क निर्माण मंजूर हो चुका, अगले 2-3 महीने में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। सरपंच ने यहां पर टंकी निर्माण करवाकर फिरनी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है। समाधान के लिए बीडीपीओ को शिकायत सौंपी है। बीडीपीओ दीपक यादव ने बताया कि फिरनी के बीच में टंकी निर्माण करवाना नियमों के खिलाफ है। बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। आरोप साबित होने पर विभागीय कार्रवाई होगी।