फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13 citizens lodged complaints in camp office

Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में 13 नागरिकों ने रखीं शिकायतें

Tue, 14 Nov 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
13 citizens lodged complaints in camp office
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम ह​र्षित कुमार--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। जिला प्रशासन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। फिर भी अगर किसी नागरिक को सेवाओं के संबंध में कोई शिकायत है तो वह उनके सामने रख सकता है। एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में आयोजित कैंप कार्यालय लगाकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में जिले के 13 नागरिकों ने एसडीएम के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जमीन के विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों व नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डो से संबंधित व कब्जे संबंधित, पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनी गई। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसईपीओ प्रवीण कुमार, एसईपीओ कृष्ण पाल, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार लिपिक, श्रम विभाग से सुरेंद्र, रोजगार कार्यालय से योगेश कुमार लिपिक, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed