{"_id":"66db60a2252a641ecf067c95","slug":"1252-crates-of-beer-recovered-from-a-truck-near-village-khedi-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111913-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी के पास से ट्रक से बीयर की 1252 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी के पास से ट्रक से बीयर की 1252 पेटियां बरामद
Sat, 07 Sep 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव खेड़ी के पास पुलिस के द्वारा पकड़ी गई अवैध बीयर से भरा ट्राला--संवाद
कनीना। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल तैयार हो रहा है वैसे ही शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को कनीना पुलिस ने गांव खेड़ी के पास से बीयर की 1252 पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक से अन्य ट्रक की टक्कर होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला सामने आया। बरामद बीयर की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को गाड़ी और बीयर से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले और न ही गाड़ी चालक मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब व नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। सदर थाना कनीना पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी गांव सिवाई थाना सरूरपुर जिला मेरठ (उतर प्रदेश) ने बताया कि वह ट्राला पर चालक है। तीन सितंबर को समय करीब आठ बजे शाम को राजपुरा से अपनी गाड़ी को खाली करके कोटपुतली (राजस्थान) के लिए चला था। चार सितंबर को करीब पांच बजे के बीच वह अपनी ट्राले को लेकर खेड़ी के पास 152डी पर विश्राम क्षेत्र में खड़ा था। इसी दौरान नारनौल की तरफ पहुंचे एक ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही से चलाता हुआ लाया और एकदम लाइन बदलकर उसके ट्राले के सामने लाकर ब्रेक लगा दिए, इससे ट्राला उस ट्रक में जा घुसा और ट्राले का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वह हादसे के बाद ट्राले के केबिन में फंस गया, वहां से गुजरने वाले ट्रक चालकों ने उसे ट्राले से निकाला।