{"_id":"68aca38f3c580493d409e940","slug":"1216-seats-vacant-in-graduation-in-satnali-and-mahendragarh-government-college-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119535-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली और महेंद्रगढ़ राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में 1216 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली और महेंद्रगढ़ राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में 1216 सीटें रिक्त
Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिला लेने के लिए महज तीन दिन शेष हैं। महेंद्रगढ़ और सतनाली राजकीय महाविद्यालय में 3060 सीटों में से 1844 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। अभी 1216 सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय में दाखिला लेने की अंतिम दिन 28 अगस्त है। राजकीय महाविद्यालय में बीएससी नॉन मेडिकल में दाखिला लेने में विद्यार्थी कम रूचि दिखा रहे हैं।
बीएससी नॉन मेडिकल में 217 सीट रिक्त हैं। वहीं महिला महाविद्यालय में बीए ऑनर्स में छात्राएं कम रुचि दिखा रही हैं। बीए ऑनर्स में सिर्फ सात छात्राओं ने ही दाखिला लिया है। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव व महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पांच संकायों की 1280 सीटों पर 804 ने दाखिला लिया है। जबकि 476 सीटें रिक्त हैं।
सोमवार को यूजी कक्षा में 11 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें बीए में आठ तथा बीएससी लाइफ साइंस में तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। यूजी कक्षा में सबसे अधिक नॉन मेडिकल में 217 सीटें रिक्त है। जबकि बीसीए में सबसे कम चार सीटें रिक्त है।
विज्ञापन
राजकीय महिला महेंद्रगढ़ में पांच संकायों की 1080 सीटों पर दाखिले लिए जा रहे हैं। अबतक 514 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 566 सीटें रिक्त है। सोमवार को पांच छात्राओं ने दाखिला लिया है, जिसमें बीए में चार तथा बीएससी नॉन मेडिकल में एक छात्रा ने दाखिला लिया।
महिला महाविद्यालय में बीए में सबसे अधिक सीट 368 सीटें तथा सबसे कम मेडिकल में 14 सीटें रिक्त है। वहीं महिला महाविद्यालय में बीए ऑनर्स अंग्रेजी में कम रूझान होने के कारण 40 सीटों पर मात्र सात छात्राओं ने ही दाखिला लिया है।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 700 सीटों में से 526 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया जबकि 174 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने का अंतिम दिन है। महाविद्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक ऑन दा स्पॉट दाखिले के तहत छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा किए जाएंगे। दोपहर एक बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल होगा वह शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकेंगे।
--
राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में दाखिले की स्थिति
संकाय सीटें दाखिला रिक्त
बीए 600 432 168
बीसीए 40 36 04
बीकॉम 80 59 21
मेडिकल 160 94 66
नॉन मेडिकल 400 183 217
राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में सीटों की स्थिति
संकाय सीटें दाखिला रिक्त
बीए 720 352 368
बीए ऑनर्स 40 07 33
बीकॉम 160 30 130
नॉन मेडिकल 80 59 21
मेडिकल 80 66 14