{"_id":"5cb8c5b9bdec22141a4a352a","slug":"121555613113-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से इंजीनियरिंग, एमबीए करने वाली स्वाति यादव भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर जजपा की प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से इंजीनियरिंग, एमबीए करने वाली स्वाति यादव भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर जजपा की प्रत्याशी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर इस सीट की सबसे युवा प्रत्याशी को उतारा है। 30 वर्षीय स्वाति यादव जजपा के जिला अध्यक्ष सतबीर यादव नौताना की बेटी हैं। अमेरिका की सेलमसन यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अमेरिका में कई कंपनियों में नौकरी कर चुकी हैं।
स्वाति यादव ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा रेयान इंटरनेशनल स्कूल वसंत कुंज दिल्ली से हासिल की। इंजीनियरिंग की डिग्री सेलमसन यूनिवर्सिटी अमेरिका से हासिल की। पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट प्रोग्राम की हेड बनकर बिग सिस्टर प्रोग्राम में लीडरशीप की भूमिका निभाई। तीन साल अमेरिका की बड़ी कंपनियों में मार्केटिंग कंसलटेंट, आईटी कंसलटेंट, स्ट्रैटेजी कंसलटेंट, हेल्थ केयर एजुकेशन, टेलिकम्युनिकेशन, बैंकिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाए दी। उच्च स्तरीय नेतृत्व कार्य क्षमता के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा की हेल्थ केयर स्कीम के अंतर्गत स्वाति को लीडर बनाया। स्वाति ने एमबीए एटलांटा अमेरिका से की है। एक साल तक अमेरिका के प्रतिष्ठित ऐरिसन कंपनी मे सीनियर पोजीशन पर काम करते हुए वूमन क्लब और सोशल वेलफेयर की उपप्रधान रही। 2016 में भारत लौटने के बाद यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल की निदेशक बनीं। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना की बेटी है। सत्यवीर यादव नौताना ने 2014 में इनेलो की टिकट पर अटेली से चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहे थे।
जातीय समीकरण
महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जाट प्रत्याशी श्रुति चौधरी को उतारा है। भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह भी जाट हैं। दोनों भिवानी जिले के रहने वाले हैं। महेंद्रगढ़ जिले से अब तक लोसुपा-बसपा ने राव रमेश पायलट को टिकट दिया है। अब महेंद्रगढ़ जिले से दूसरी प्रत्याशी स्वाति यादव जजपा की सीट पर आई हैं। इस सीट पर सबसे अधिक संख्या में जाट मतदाता हैं। दूसरा नंबर यादव वोटर का है।