फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मसानी चौक और डुलाना रोड पर भी रहता है लावारिश पशुओं का आतंक

मसानी चौक और डुलाना रोड पर भी रहता है लावारिश पशुओं का आतंक

Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मसानी चौक और डुलाना रोड पर भी रहता है लावारिश पशुओं का आतंक

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लावारिस पशुओं का आंतक मसानी चौक और डुलाना रोड पर भी बनाए हुए हैं। मसानी चौक पर दिन भर लावारिस पशु खड़े रहते हैं जिस कारण चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। चौक पर कई बार लावारिस पशु लड़ने लगते हैं जिससे रोड पर खड़े वाहनों केसाथ ही रेहड़ियों का सामान भी गिरा देते हैं। मसानी चौक से रेलवे फाटक तक लावारिश पशुओं का जमावड़ा रहता है। यह रास्ता कनीना रोड पर जाने का मुख्य रास्ता है। कई बार वाहनों के आगे अचानक आकर चालक को घायल भी कर देते हैं। वहीं दूसरी डुलाना रोड पर पशु रोड के बीच में भी आकर बैठ जाते हैं जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। एक सप्ताह पूर्व उपायुक्त ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई होती नहीं दिखाई दे रही। आवारा पशुओं से बड़ी परेशानी होती है इनकी वजह से आए दिन जाम लगा रहता है। कई बार तो राहगीर चुटहिल हो जाते हैं। शहर में कई गोशाला होने के वावजूद भी लावारिस गोवंश खुले में घूम रहे है।
-राकेश, दुकानदार
गोवंशों की लड़ाई से रेहड़ी चालकों को काफी नुकसान होता है। कई बार यह गोवंश दुकानों के अंदर भी घुस जाते हैं। सरकार दावा करती थी कि जिले को लावारिश गोवंश मुक्त किया जाएगा, अभी तक तो हुआ नहीं,आगे देखा कब तक होगा।
विज्ञापन

-हर लाल।
लावारिस गोवंश दुकान के बाहर लगा शीशे के गेट को तोड़ चुके हैं। इनको भगाने के चक्कर में भी घायल हो चुका हूं। जब रोड पर बैठ जाते हैं तो जाम लग जाता है। आने जाने वाले राहगीरों का पीछे से सामान भी गिरा देते हैं। -सुनील
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के बाहर खड़ी बाइको को गिराकर नुकसान पहुंचा देते है। यह रास्ता शहर का मुख्य रास्ता है। इस रास्ते से अनेक गांवों के लोग आते-जाते है। गोशाला वाले चंदा इक्कठा करके ले जाते है फिर भी आवारा पशु बाहर घूम रहे है। -बबींदर सोनी

अभी नगरपालिका महेंद्रगढ़ में सचिव का पद खाली है। मैंने एमई को इस पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। संभवत पर इस पर काम भी शुरू हो गया है। सोमवार को मैं इसका डाटा भी दे दूंगी।
- गरिमा मित्तल, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed