{"_id":"5c7ecc03bdec22141f00d2ec","slug":"121551813635-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएस कॉलेज की रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का मॉडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएस कॉलेज की रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का मॉडल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। आरपीएस डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान के सौजन्य से विज्ञान संबंधित सभी विभागों से एक विज्ञान प्रदर्शनी परियोजना का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज के सभी विभागों से लगभग 17 परियोजनाओं का विज्ञान कार्यशैली पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज डायरेक्टर डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव और प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादयान रहे। कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जिंदल ने बताया कि कक्षा की शिक्षा के साथ और विभिन्न परियोजना आधारित शिक्षा से शैक्षणिक कार्य सरल, सुगम हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को 17 प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पूरे कॉलेज से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान आधारित विभिन्न संरचनाओं का प्रदर्शन उल्लेख और कार्यशैली के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना, राकेट फ्यूल, कैमेस्ट्री इन एवरी डे लाइफ, सांद्रता शैल, श्वसन तंत्र, हाईड्रोलिक ब्रिज, हजार्डस ऑफ ऑयल स्पिल और अन्य परियोजना का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार टीम एम प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, द्वितीय पुरस्कार टीम एच हजार्डस ऑफ आयल स्पिल और तृतीय पुरस्कार टीम के हाईड्रोलिक ब्रिज को दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और अतिथियों ने बधाई दी। कार्यक्रम में डीन डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. राजेश धीमान, गजल वशिष्ठ, हितेश, हितेश गुप्ता, दीपक, दुष्यंत उपस्थित थे।