{"_id":"5c6313dbbdec2211b705fce3","slug":"121549997019-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व रोडवेज विभाग ने समझी बेटियों की समस्यां, सिटी बस सेवा चलाकर दिलाया निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व रोडवेज विभाग ने समझी बेटियों की समस्यां, सिटी बस सेवा चलाकर दिलाया निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में रोडवेज की सिटी बस सेवा चलने से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सिटी बस सेवा चलने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बना है। शहरवासी रोडवेज विभाग व जिला प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे है। एक हफ्ते से लगातार सीटी बस सेवा सुचारु रूप से चल रही है। सिटी बस हर रोज सुबह 9:30 बजे बस स्टैंड से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर जाती है। इसके बाद बस साढ़े 11 बजे बस स्टेंड से बस स्टैंड से महावीर चौक, रेस्ट हाऊस, तालाब बहादुर सिंह, अग्रसेन चौक, पीजी कॉलेज व गर्ल्स कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी, निजामपुर रोड, हीरो होंडा चौक से होते हुए वापिस बस स्टेंड पहुंचती है। दोबारा बस 12 बजे बस स्टेंड से चलकर डेढ़ बजे कॉलेज की छात्राओं को लेकर बस स्टैंड पहुंचती है।
बस में रोजाना यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसमें छात्राओं का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। रोजाना छात्राएं सिटी बस के द्वारा कॉलेज तक पहुंच रही है। पहले कॉलेज की छात्राएं बस स्टैंड से कॉलेज तक पहुंचने के लिए रोजाना या तो पैदल जाना पड़ता था या 20 रुपये खर्च कर कॉलेज में पहुंचना पड़ता था। जिससे समय भी ज्यादा लगता था और रुपये भी खर्च करने पड़ रहे थे। अब सीटी बस सेवा शुरू होने से समस्या का समाधान हो गया है। अब वे निशुल्क, कम समय व कॉलेज के सही समय पर पहुंच रही है। जिससे छात्राओं के चेहरे भी खिले हुए दिखाई दिए।
छात्राओं ने रोडवेज विभाग की प्रशंसा
रोजाना कॉलेज में पहुंचने के लिए बस स्टैंड से कॉॅलेज तक ऑटो में सफर करना पड़ता था लेकिन अब सिटी बस सेवा शुरू होने से इस समस्या से छुटकारा मिल गया। अब रोजाना कम समय में कॉलेज तक पहुंच रहे है। इसके लिए जिला प्रशासन व रोडवेज बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
- सोनू, बीएससी प्रथम वर्ष।
यह एक अच्छी शुरुआत है। अब बस स्टैंड से कॉलेज तक पहुंचने में छात्राओं को परेशानी नहीं हो रही है। इससे उन्हें घर से लेकर कॉलेज तक की राह आसान हो रही है। पहले छात्राओं को पैदल कॉलेज तक पहुंचना पड़ता था। इसका अन्य लोगों को भी लाभ उठाना चाहिए।
- रीतू, उपाध्यक्ष महिला पीजी कॉलेज।
सिटी बस सेवा कि शुरूआत अच्छी है। शहर में इसकी शुरूआत पहले से ही हो जानी चाहिए थी। अमर उजाला कि एक अच्छी पहल है। इससे शहर के सभी लोगों को फायदा होगा। इसका किराया भी बहुत कम है और छात्राओं के लिए यह मुफ्त है।
- गरिमा जैन, छात्रा।
सिटी बस से रोजाना कॉलेज तक पहुंचने में आसानी हो रही है। अभी शहर के लोगों में जागरूकता का अभाव है। शहर के लोगों को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। किसी भी चीज कि शुरूआत करने में थोड़ा समय जरूर लगता है। सरकार ने लोगों को एक नई सेवा दी है।
- रजनी वर्मा, छात्रा।