{"_id":"5c155471bdec225707163949","slug":"121544901745-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय की मांग को लेकर आंदोलन किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय की मांग को लेकर आंदोलन किया तेज
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता भुरजट गांव के सरपंच संजय तंवर ने किया। वहीं, पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठे समिति के सदस्यों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है और मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी है। शनिवार को महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अपना मांग पत्र सांसद को सौंपा।
सांसद ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को हरियाणा सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यालय नहीं तो महेंद्रगढ़ में जिला लेवल के अधिकारी सप्ताह में दो या तीन दिन बैठें, इसके लिए वो मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर सिफारिश करेंगे। धरने को संबोधित करते हुए भुरजट गांव के सरपंच संजय ने कहा कि बड़ी विडंबना की बात है कि जिला होते हुए भी महेंद्रगढ़ में मुख्यालय नहीं हैं। इसके जिम्मेदार यहां के जन प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने हमेशा वोट की राजनीति की। इन नेताओं के कभी मुख्यालय की मांग को नहीं उठाया। यही कारण है कि आज महेंद्रगढ़ पिछड़ता जा रहा है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल नारनौल कोरियावास में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने आ रहे हैं। तब तक समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष समिति के सदस्य मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।
समर्थन नहीं आश्वासन दिया
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पत्रकारों के समक्ष बताया कि वो धरने पर गए थे। धरने पर उन्होंने समर्थन नहीं दिया बल्कि आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उनकी मांग रखी जाएगी। मुख्यालय नहीं तो कम से कम सप्ताह में दो से तीन दिन यहां जिला लेवल के अधिकारियों के काउंटर होने चाहिए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।