फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा सरकार से हर परेशान: राव दानसिंह

भाजपा सरकार से हर परेशान: राव दानसिंह

Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से हर परेशान: राव दानसिंह
‘भाजपा सरकार ने नहीं किया विकास’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से जिला विकास की दौड़ में पिछड़ता ही जा रहा है। भाजपा के चार साल के शासनकाल में सतनाली क्षेत्र में विकास के लिए नई योजना की घोषणा तो दूर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में घोषित योजनाओं को भी पूरा नहीं कर पाई है। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव दानिसिंह ने बुधवार को सतनाली सहित खंड के गांव बास सतनाली, ढ़ाणा, सुरेहती जाखल, पिलानियां व मोडियाणा, नंगला, जवाहरनगर, पथरवा व ढ़ाणी कुम्हारान में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला विकास के मामले में प्रदेश के अन्य विकसित क्षेत्रों के समकक्ष खड़ा हो गया था लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि स्थानीय विधायक द्वारा कमजोर पैरवी तथा क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीन रवैया अपनाए जाने से क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही जनविरोधी रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी अपने हकों के लिए सडक़ पर है, व्यापारी सरकार की गलत नीतियों के कारण घाटे का सामना कर रहे हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के हकों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनक्रांति यात्रा शुरू की है जिसके पांचवें चरण का 12 अगस्त को महेंद्रगढ़ में से आगाज होगा। महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में इस अवसर पर एक विशाल जनक्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनसभाओं में लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस जनक्रांति रैली में क्षेत्र क महिला व पुरूष बढ़-चढक़र भाग लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed