{"_id":"5b5e0fa14f1c1bb15c8b5351","slug":"121532891041-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:टीसी राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:टीसी राव
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। धनौंदा में शहीद महेशपाल की प्रतिमा को खंडित करने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष थान सिंह जांगिड और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा कि ये शहीदों का अपमान है। ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को खंडित करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को काबू कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का कार्य करेगी। रविवार 11 बजे मेजर टीसी राव धरना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने शहीद की प्रतिमा को खंडित किया है उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन शीघ्रता से कार्रवाई करें। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि शहीद की प्रतिमा की गर्दन तोड़ने वाले नहीं पकड़े जाएंगे। तब तक धरना जारी रहेगा। शहीद महेशपाल के भाई जीतपाल ने कहा कि उक्त घटना के बाद उन्हें अपमान का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रतन सिंह, ओमबीर सिंह पंच, सरपंच रूपेंद्र सिंह, नंबरदार राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, अतर लाल, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह, हनुमान सिंह, गंगाराम, राजकुमार, अरविंद कुमार, मुरलीधर, वेदप्रकाश, तेजपाल, बिरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, पूर्व जिला पार्षद मालाराम, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।