फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ बीकानेर इंटरसीटी का सतनाली में ठहराव, शेष मांगें भी ठंडे बस्ते में,

जीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ बीकानेर इंटरसीटी का सतनाली में ठहराव, शेष मांगें भी ठंडे बस्ते में,

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ बीकानेर इंटरसीटी का सतनाली में ठहराव,   शेष मांगें भी ठंडे बस्ते में,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) टीपी सिंह ने करीब छह माह पहले रेल खंड के निरीक्षण के दौरान सतनाली स्टेशन पर बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव करवाने और अन्य मांगों को यात्री हित में जायज ठहराते हुए वरीयता के आधार पर शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक न तो सतनाली में बीकानेर इंटरसीटी के ठहराव की घोषणा हुई है और न अन्य मांगों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई हुई। क्षेत्रवासियों और रेल यात्रियों में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है और बीकानेर इंटरसीटी का ठहराव नहीं होने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) टीपी सिंह मंडल व जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 24 जनवरी को रेलखंड के निरीक्षण के दौरान सतनाली स्टेशन पर पहुंचे थे, इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा सतनाली सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह शेखावत एवं रेल संघर्ष समिति अध्यक्ष दिवान सिंह शेखावत की अध्यक्षता में स्टेशन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह भी पहुंचने थे। लेकिन वे किसी कारणवश वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे, उन्होंने फोन पर जीएम को सतनाली रेल संघर्ष समिति व क्षेत्रवासियों द्वारा रखी जाने वाली मांगों को जल्द पूरा करवाने की अनुशंसा की थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतनाली रेल संघर्ष समिति ने 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी का सतनाली में ठहराव करने व अन्य मांगों का ज्ञापन जिसमें दोनों प्लेटफार्मों को हाई लेवल बनाने, शैड व फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्मों पर शौचालयों का निर्माण, वाटर टैप बूथ बनाने, हाई मास्क लाईट लगाने, रिजर्वेशन बुकिंग काऊंटर अलग-अलग करने, जीआरपी अथवा आरपीएफ की तैनाती व सभी मेल एक्सप्रैस गाडिय़ों के ठहराव के अलावा स्टेशन पर रुकने वाली सभी गाडिय़ों की ठहराव अवधि 2 मिनट करने, श्रीगंगानगर से वाया सादुलपुर-सतनाली रेवाड़ी/दिल्ली के लिए पैसेंजर व एक्सप्रेस गाड़ी शुरू करवाने आदि मांगों का मांगपत्र सौंपा था। जिन पर जीएम ने कहा की आपकी मांगे जायज हैं। जीएम ने कहा कि कुछ मांगे तो प्रोसेस में हैं और अन्य मांगों का अध्ययन कर शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी के सतनाली में ठहराव की मांग को जायज बताते हुए डीआरएम एके दुबे ने जीएम से इस गाड़ी का सतनाली में शीघ्र ठहराव शुरू करवाने की अनुशंसा की थी। लेकिन करीब 6 माह बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो सतनाली में बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव किया गया और न ही अन्य किसी मांग को पूरा करते हुए जमीनी स्तर पर कोई काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना जरूर है कि दोनों प्लेटफार्मों को हाई लेवल बनाने व फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। जीएम तथा डीआरएम द्वारा जायज ठहराए जाने व शीघ्र ठहराव के आश्वासन, सांसद चौ. धर्मवीर सिंह की अधिकारियों को बार-बार पत्र लिखकर अनुशंसा किए जाने के बाद भी ठहराव सुनिश्चित क्यों नहीं किया जा रहा है यह बात समझ से परे है। दूसरी ओर, उल्लेखनीय यात्रीभार/आय वाले सतनाली स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव व बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव नहीं होने से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को अतिरिक्त समय व किराया वहन कर अन्य स्टेशनों से यह गाड़ी पकड़नी पड़ रही है। सतनाली रेल संघर्ष समिति ने व्यापक जनहित में इस गाड़ी का शीघ्र ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed