फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण में महेंद्रगढ़ 42वां तथा नोर्थ जोन में 395वां रैंक

स्वच्छता सर्वेक्षण में महेंद्रगढ़ 42वां तथा नोर्थ जोन में 395वां रैंक

Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में  महेंद्रगढ़ 42वां तथा नोर्थ जोन में 395वां रैंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की गृह नगरी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में प्रदेश में 42वां तथा नोर्थ जोन में 395वां रैंक हासिल किया है। चार हजार अंकों में महेंद्रगढ़ ने 1415 अंक हासिल किए हैं। सर्वेक्षण के दौरान सर्वेयर द्वारा पूछताछ में शहर 90 प्रतिशत लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी तक नहीं थी। इसके अलावा शहर में डस्टबिनों का अभाव था। इतनी खराब रैंक के जिम्मेवार अकेला पालिका प्रशासन नहीं है बल्कि आमजन भी बराबर के जिम्मेवार हैं। जागरूकता का अभाव होने के कारण भी शहर अच्छी रैंक हासिल नहीं कर पाया। इसके अलावा नगरपालिका की ओर से भी बहुत सी कमियां थी जिन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया। वैसे पालिका ने दावा कि अगली बार सर्वेक्षण में वो बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ऐसे हुआ शहर में सर्वे
स्वच्छता को लेकर देश के 4203 शहरों में बीती जनवरी में भारत सरकार की टीम ने सर्वेक्षण किया था। टीम ने महेंद्रगढ़ में भी जनवरी में सर्वे किया था। इस दौरान सर्विस लेवल प्रोग्रेस यानि सुविधाओं का सीधे तौर पर अवलोकन, और सिटीजन फीडबैक एवं स्वच्छता ऐप को लेकर शहर का सर्वे किया गया था। टीम ने रिपोर्ट केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की एजेंसी को ऑनलाइन भेजी गई थी। सारा कार्य निष्पक्षता से किया गया था।
विज्ञापन


शहरवासियों से नगर पालिका को अपेक्षा
- शहरवासी नगर पालिका द्वारा की जाने वाली सफाई व्यवस्था को मेनटेन रखने में सहयोग दें।
- शहर में जहां भी गंदगी दिखाई दे, स्वच्छता ऐप के जरिये नगरपालिका तक शिकायत पहुंचाए।
- घरों का कचरा एकत्र कर डस्टबिन में डालें, पॉलिथीन का प्रयोग न करें।

2019 के लिए उठाएंगे कदम
नगर पालिका ने अगले वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए टारगेट तय किया है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर की जाएगी। शहर को पॉलिथीन मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा शहर में नए डस्टबिन भी रखे जाएंगे और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
इस बार जो कमी रह गई हैं। उसको हम पूरी करवाएंगे। स्वच्छता में लोगों को भी नगर पालिका प्रशासन का साथ देना चाहिए। जो लोग कूड़ा इधर-उधर डाल जाते हैं उन्हें डस्टबिन में डालना चाहिए।
- हंसराज सोनी, सचिव, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed