फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जम्मू व यूपी के इंग्लिश गुलाब से करेंगे युवा प्यार का इजहार

जम्मू व यूपी के इंग्लिश गुलाब से करेंगे युवा प्यार का इजहार

Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जम्मू व यूपी के इंग्लिश गुलाब से करेंगे युवा प्यार का इजहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
वेलेंटाइन-डे 14 फरवरी बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए युवाओं ने खासी तैयारी की हुई है। वेलेंटाइन-डे को लेकर बाजारों में गिफ्ट व फूलों की दुकान में भी रौनक है। शहर के रेस्टोरेंट व होटल संचालकों ने भी वेलेंटाइन डे के लिए तैयारियां की हुई हैं। नारनौल शहर के युवा इस बार जम्मू व यूपी के इंग्लिश गुलाब से अपने प्यार का इजहार करेंगे। ये गुलाब दिल्ली की गाजीपुर मंडी से लाए गए हैं। जो इस समय मार्केट में प्रति पीस 40 से 50 रुपये के हिसाब से बिक रहे हैं।
संत वेलेंटाइन की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। हालांकि पश्चिमी सभ्यता के इस त्यौहार को लेकर करीब आठ-दस साल पूर्व जो युवाओं में जोश था, वह अब नहीं रहा है। कई युवाओं का कहना है कि प्यार के लिए एक दिन क्या, प्यार तो रोज होता है। वहीं कुछ युवाओं का कहना है कि वेलेंटाइन डे के बहाने कुछ समय के लिए एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिल जाता है। वहीं दूसरी ओर इस बार भी वेलेंटाइन डे मनाने के लिए अनेक युवाओं में जोश है। साथ ही साथ गिफ्ट, फूलों की दुकान व रेस्टोरेेंट तथा होटल संचालकों ने इसके लिए काफी तैयारियां की हुई हैं।
विज्ञापन


फूल बाजार में रौनक, इंग्लिश गुलाब की हैं मांग
वेलेंटाइन डे वीक से ही फूल बाजार में बहार है। युवक व युवतियां रोज यहां से गुलाब खरीद रहे हैं। वहीं डिमांड के अनुसार फूल विक्रेताओं ने भी पूरे सप्ताह गुलाब के फूलों के ज्यादा आर्डर दिए। गुलाब के फूलों के गुलदस्ते की मांग इन दिनों ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब के साथ चाकलेट फ्री
मानक चौक के पास स्थित एक फूल विक्रेता ने बताया कि नारनौल में वे दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी से फूल लेकर आते हैं। इस मंडी में यूपी व जम्मू कश्मीर से इंग्लिश गुलाब आता है। यही इंग्लिश गुलाब नारनौल में बिकता है। उन्होंने बताया कि इस बार एक गुलाब के साथ वे चाकलेट फ्री में दे रहे हैं। गाजीपुर मंडी से यह 20 से 30 रुपये थोक में आता है, जो यहां 40 से 50 रुपये में बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed