फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आरएमएस राता की काजल दौड़ी सबसे तेज

आरएमएस राता की काजल दौड़ी सबसे तेज

Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
आरएमएस राता की काजल दौड़ी सबसे तेज
आरएमएस राता की काजल दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अटेली की ओर से रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार को पूर्व चेयरमैन दलीप सिंह ने की। एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल रोहिल्ला की अध्यक्षता में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन 33 स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने जौहर दिखाया।

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में आरएमएस राता की काजल पुत्री नरेश कुमार प्रथम व इसी स्कूल की छात्रा प्रियंका पुत्री सुरेंद्र दूसरे व हैप्पी हरमुनी कुतबापुर की छात्रा सुदर्शना तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में आरएनआर स्कूल सलीमपुर की छात्रा अनुष्का पुत्री अभय प्रथम इसी स्कूल की छात्रा सविता पुत्री जगदीश दूसरे व आरएमएस राता स्कूल की छात्रा रक्षा तीसरे स्थान पर रही। स्पून दौड़ में आर्यव्रत स्कूल तुर्कियावास की छात्रा सोनिया पुत्री ओमपाल प्रथम व हैप्पी हरमुनी कुतबापुर की छात्रा सन्नी पुत्री राजाराम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में आरएनआर स्कूल सलीमपुर की छात्रा मुस्कान पुत्री राकेश प्रथम व इसी स्कूल की मुस्कान पुत्री मनोज दूसरे व किरण पुत्री नरेन्द्र आरएमएस राता की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की जूनियर वर्ग में मुस्कान पुत्री निरंजन प्रथम इसी स्कूल की मोनिका पुत्री विक्रम दूसरे व हरियाणा इंटर स्कूल सलूनी की छात्रा मुस्कान पुत्री सुरेन्द्र तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बीआर बाछौद की छात्रा मनिशा पुत्री अशोक प्रथम व सर्वोदय स्कूल चंदपुरा की छात्रा कुमकुम पुत्री देवेन्द्र दूसरे व हरियाणा इंटरनेशनल स्कूल की संजना तीसरे स्थान पर रही। स्टैंडिंग जंप में आरएमएस राता की तीनों छात्राएं मनीष पुत्री रणबीर, प्रीति पुत्री योगेन्द्र व नाजुक पुत्री राजपाल प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। स्पून दौड़ में बीकेएन सिहमा की छात्रा महक पुत्री अनिल प्रथम व आर्यव्रत स्कूल तुर्कियावास की छात्रा रीतिका पुत्री भवानी शंकर दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मास्टर गिरिराज, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed