{"_id":"59b6e57f4f1c1be27f8b6134","slug":"121505158527-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर बार के समर्थन में अधिवक्ताओं ने काम स्थगित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर बार के समर्थन में अधिवक्ताओं ने काम स्थगित रखा
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर बार के समर्थन में अधिवक्ताओं ने काम स्थगित रखा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन झज्जर के आह्वान पर सोमवार को नारनौल जिला बार एसोसिएशन ने अदालती कार्यों को स्थगित रखा।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन झज्जर के आह्वान पर नारनौल बार में कार्य स्थगन रखा गया। उन्होंने बताया कि झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक राजीव ने जिला बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान देवेंद्र कादयान और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ अभद्रता की थी। इसके विरोध में सोमवार को प्रदेशभर में अदालती कार्यों को स्थगित रखा गया। वशिष्ठ ने बताया कि अधिवक्ताओं की मान मर्यादा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। प्रधान ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल ने एक प्रस्ताव पास करके इस घटना की निंदा की है। साथ ही डीएसपी राजीव अधिवक्ताओं से माफी मांगे और हरियाणा सरकार उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने या उसका स्थानांतरण झज्जर से कहीं अन्यत्र करने की मांग से संबंधित ज्ञापन की एक प्रति उपायुक्त की अनुपस्थिति में नगराधीश नारनौल को सौंपी। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने न्यायिक परिसर में एकत्रित होकर आरोपी डीएसपी राजीव के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर उप प्रधान राजेंद्र यादव, सह सचिव गजानंद दौचानिया आदि उपस्थित थे।