{"_id":"59ac50e74f1c1b08278b4e8b","slug":"121504465127-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज ने रक्तदान शिविर लगाकर बड़ा पुण्य का कार्य किया हैं: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज ने रक्तदान शिविर लगाकर बड़ा पुण्य का कार्य किया हैं: उपायुक्त
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराज ने रक्तदान शिविर लगाकर बड़ा पुण्य का कार्य किया हैं: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महाराज धर्म मुनि के 72वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ धर्म मुनि ने मंगल पाठ से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त राजनारायण कौशिक थे। उपायुक्त ने कहा कि जैन समाज के प्रयास से महाराज की अमृत ज्ञान रूपी वर्षा आशीर्वाद स्वरूप नगरवासियों पर बरस रही है। उन्होंने कहा कि धर्म मुनि महाराज के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाकर बहुत बड़ा पुण्य और मानव सेवा का काम किया हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं। मुख्यातिथि का स्वागत समाज के प्रधान पवन जैन ने किया। समाज के संरक्षक जिनेश जैन व नेमी चंद जैन ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। रक्तदान शिविर में नारनौल के विभिन्न समाज के धर्म प्रेमी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रेडक्रास सचिव मनोरंजन शर्मा, बीरचंद जैन, मुकेश जैन, देवेन्द्र कौशिक, अजीत सैनी, जयराम सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, नवीन जैन, जयदीप, किशोर लाल ठेकेदार, कर्ण सिंह सैनी, रोशनी सैनी, सुनील जैन, नरेन्द्र, जय सिंह, धर्मचंद सैनी आदि उपस्थित थे।