{"_id":"594ff4fc4f1c1bc0648b46ec","slug":"121498412284-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को उलझाया जा रहा है कागजी कार्रवाई में: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को उलझाया जा रहा है कागजी कार्रवाई में: अग्रवाल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए, देश में 8.5 करोड़ व्यापारी हैं, लेकिन उस व्यापारी का सम्मान करने की बजाय उस पर जीएसटी के नाम पर कागजी कार्यवाही में उलझाने की साजिश की जा रही है। यह बात हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने रविवार को भारत विकास परिषद् द्वारा जीएसटी पर आयोजित सेमिनार में कही।
उन्होंने कहा कि कपड़े पर और ब्रांडेड अनाज पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए और मासिक रिटर्न की बजाय पहले की तरह त्रैमासिक रिटर्न ही की जानी चाहिए। फरीदाबाद से आये सीए रजत मंगला ने विस्तार से जीएसटी के बारे में ऑडियो विजुुअल के साथ पूरी जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस टैक्स की तैयारी बहुत समय से ही की जा रही थी। यह टैक्स पूरे देश में एक समान टैक्स की दिशा में एक बड़ा कदम है। लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में नगर के बहुत से व्यापारियों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं शांत की। नगर के भिन्न भिन्न ट्रेड के लोग जिनमें कपड़ा, फर्नीचर, दवा, किराना, जनरल मर्चेंट, क्राकरी, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सभी ट्रेड के लोगों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए भिवानी डिस्ट्रिक्ट बार टैक्सेशन चेयरमैन गोपाल कृष्ण पोपली ने कहा कि जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। यह विश्व के 165 देशों में लागू सिस्टम है। कार्यक्रम में बजरंग लाल गुप्ता, नरेश गोगिया, नीरज अग्रवाल, धीरज भयाना, नरोत्तम सोनी, हितेन्द्र बोहरा, कविंद्र, सचदेवा, सुनील चुघ, संतोख सिंह, महेन्द्र शर्मा, विवेक निर्मल, कुलभूषण, संजय शर्मा, भीमसेन, रमेश सैनी, परमजीत सिंह, सुदर्शन बंसल एवं नगर के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।