फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 teachers of HKV included in the list of top two percent scientists of the world

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के 12 शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Thu, 19 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
12 teachers of HKV included in the list of top two percent scientists of the world
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के 12 संकाय सदस्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर, यूएसए द्वारा जारी 2024 की विश्व की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवश्य ही उनकी यह सफलता अन्य सहयोगियों के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनेगी। विश्वविद्यालय इस दिशा में अनुसंधान व विभिन्न परियोजनाओं के स्तर पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उन्नत अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता के बढ़ते मानकों को रेखांकित करती है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि यह सफलता दर्शाती है कि विवि विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना की। गत वर्ष विश्वविद्यालय के नौ फैकल्टी सदस्य इस सूची में थे जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकेंवि के यह वैज्ञानिक हैं सूची में शामिल
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर, यूएसए द्वारा जारी शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. नितिन गोयल, डॉ. रूपेश देशमुख, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. स्मिता एस. कुमार, डॉ. आकाश सक्सेना, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. हुमीरा सोनाह, डॉ. पवन कुमार मौर्य, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, और डॉ. फूल सिंह के नाम शामिल है। सभी संकाय सदस्यों ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर को उनके निरंतर मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वविद्यालय की सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार को भी अनुसंधान के प्रति उनके प्रोत्साहन और प्रतिबद्धता के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed