फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 swimming players will participate in the competition in Khel Maha Kumbh

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ में प्रतियोगिता में भाग लेंगे 12 स्विमिंग खिलाड़ी

Mon, 11 Aug 2025 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
12 swimming players will participate in the competition in Khel Maha Kumbh
फोटो नंबर- 35प्रिंस, तैराक
नारनौल। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण में स्विमिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला में होगा। जिले से खेल महाकुंभ में कुल 12 स्विमिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। अलग-अलग श्रेणियों में हितेश, नितेश, आशिष, प्रिंस, अनुराग, अर्जुन, हेमंत, शुभम यादव, अभिषेक, प्रितम, नवीन और आयुष का चयन किया गया है।
विज्ञापन

स्विमिंग खेल के लिए नहीं है स्विमिंग पूल : स्विमिंग के प्रशिक्षण के लिए गांव धौलेड़ा में विभागीय खेल नर्सरी संचालित है। स्विमिंग पूल नहीं होने के कारण खिलाड़ी तालाब में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी स्विमिंग पूल की मांग कई बार कर चुके हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि स्विमिंग पूल नहीं होने के कारण बेहतर अभ्यास नहीं कर पाते।
विज्ञापन

------------
खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतने का प्रयास करूंगा। मैं लंबे समय से कोच के मार्गदर्शन में तैराकी का अभ्यास कर रहा हूं। -अनुराग, तैराक
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। जिला स्तरीय ट्रायल में मैंने बेहतर प्रदर्शन किया था और उम्मीद है खेल महाकुंभ में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाउंगा। -प्रिंस, तैराक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article