{"_id":"68eaa2df465479e1d9075e83","slug":"12-students-took-admission-in-government-industrial-training-institutes-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120894-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 12 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 12 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया
Sun, 12 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेते विद्यार्थी---संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए विभाग की ओर से एक बार फिर मौका दिया गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 230 सीटें और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 45 सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिले की 17 अक्तूबर तक अंतिम दिन है। शनिवार को दोनों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 छात्र - छात्राओं ने दाखिला लिया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक संस्थान की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला के लिए 17 अक्तूबर तक अंतिम दिन निर्धारित है। शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सात तथा राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच छात्राओं ने दाखिला लिया है।
इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकता है। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में 662 सीटों पर 432 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 230 सीटें रिक्त हैं। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 सीटों 159 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 45 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन भी विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।