फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 new corona positive in district

जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित केस आए, 164 मरीज हुए ठीक

Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 new corona  positive in district
जिले में मंगलवार को 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1452 हो गई है। वहीं मंगलवार को 164 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1162 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 289 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 12 नए केस आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीमों ने कंटेनमेंट जोन में लोगों का एंटीजन टेस्ट किया था। जिसमें से 12 लोग कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। मंगलवार को सात मोबाइल टीमों ने 502 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 25 अगस्त तक 90631 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 53422 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 25415 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 1018 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हुडा सेक्टर में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पहले मरीज के संपर्क में आने से हुए। पुरानी मंडी का एक दुकान कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला बास में दो कोरोना मरीज मिले हैं। दोनों एक दूसरे के जान पहचान के और अनाजमंडी में दुकान है। मोहल्ला पीरआगा में एक मरीज मिला है और दूसरे मरीज के संपर्क में आने से बीमार हुआ। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में एक दुकानदार कोरोना मरीज मिला है। इसे सर्दी और बुखार की शिकायत थी। जांच में मरीज मिला। वहीं मोहल्ला राव का में एक कोरोना मरीज मिला है। संक्रमित नोएडा में काम करता है और नारनौल आने के बाद अपनी जांच कराया। जांच में मरीज मिला है। बता दें कि रक्षा बंधन के बाद से ही नारनौल शहर कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर काफी मरीज आ रहे थे। मंगलवार को आरटी पीसीआर टेस्ट में कोई मरीज नहीं आया। शाम को हुए एंटीजन टेस्ट में दस लोग कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed