फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 lakh fraud in the name of getting a job as a clerk

Mahendragarh-Narnaul News: क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 27 Apr 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud in the name of getting a job as a clerk
महेंद्रगढ़। आयकर विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये हड़प लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अंकित निवासी गढ़ी, सुमित, मुकेश, सुनीता व मुकेश के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को शिकायत में गांव खातोद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह किसानी का काम करता है व उसका बेटा सतीश नौकरी की तैयारी करता है। उसके बेटे सतीश कुमार की गांव गढ़ी निवासी अंकित से दोस्ती थी व दोनों साथ में दौड़ की तैयार करते थे।
विज्ञापन

अंकित व सुमित निवासी नया गांव दौलतपुर जिला रेवाड़ी उसके घर पर आए तथा उसके बेटे सतीश कुमार को आयकर विभाग में क्लर्क की नौकरी लगावाने की बात कही। अंकित व सुमित आए और उसके बेटे सतीश कुमार को रेवाड़ी मुकेश के घर पर लेकर गए जहां पर मुकेश व उसका बड़ा बेटा व मुकेश की पत्नी सुनीता ने उसे 12 लाख रुपये में सतीश को नौकरी लगाने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि अगर नौकरी नहीं लगी तो उसके पैसे वापस दे दिए जाएंगे। इस दौरान एक बार उसके घर खातोद में आरोपियों ने मुलाकात कर कहा कि सभी तैयारी हो चुकी है उसके बेटे को नौकरी दिलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 23 जून 2022 को सुमित का फोन उसके लड़के पास आया व उसके बेटे को दिल्ली आईटीओ बुलाया। आरोपी सुमित ने 20 हजार रुपये यूपीआई पर करवाए। 5 जुलाई 2022 को सुमित ने उसके बेटे के मुख्य दस्तावेज लिए व दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिए। इसके बाद 5 जुलाई 2022 को अंकित व मुकेश उसके घर पर बैठे रहे और कहा कि काम होते ही अपने बेटे सतीश से बात करके 12 लाख रुपये की पेमेंट दे देना। 5 जुलाई 2022 को अंकित व मुकेश उससे 11 लाख 80 हजार रुपये ले गए व कहकर गए कि 15 दिन में उसके लड़के सतीश का ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed