फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 days after CM's intervention, Diwan Colony again found its way

सीएम के हस्तक्षेप से 12 दिन बाद दीवान कालोनी को फिर से मिला रास्ता

Thu, 11 Feb 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
12 days after CM's intervention, Diwan Colony again found its way
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दीवान कॉलोनी को मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए सीधा रास्ता मिल गया है। दीवान कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला था। वीरवार को नगर पालिका के म्युनिसिपल इंजीनियर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कंकरीट की दीवारों को ध्वस्त करते हुए कॉलोनी के लिए रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

करीब 9 एकड़ में बसी दीवान कालोनी के एक गेट को 30 जनवरी की रात पुलिस ने बंद कर दिया था। जेसीबी से सड़क की खुदाई कर दी थी। कॉलोनी के गेट में सीमेंट के ब्लॉक लगाकर बंद कर दिया था। लोगों ने इसका विरोध किया था। अमर उजाला ने 31 जनवरी के अंक में लोगों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया। कालोनी का एक प्रतिनिधिमंडल 2 फरवरी को पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिला था। कालोनीवासियों ने 7 फरवरी को विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें विधायक राव दान भी मौके पर पहुंचे थे। बुधवार को पूर्व नपा प्रधान रामचंद्र तायल, नरेंद्र झुकिया, राजेंद्र भारद्वाज, आरपी कौशिक, मनोज जांगिड़ का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ पहुंचा।
विज्ञापन

यह प्रतिनिधि मंडल पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में सीएम मनोहर लाल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने दस्तावेज भी सीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।सीएम मनोहरलाल ने महेंद्रगढ़ डीसी अजय कुमार से फोन पर इस बारे में रिपोर्ट मांगी। सरकारी जमीन होने की जानकारी मिलने के बाद सीएम ने रास्ता खोलने के आदेश दिए। सीएम ने कहा कि नपा इस जमीन का पैसा जमा कराएगी। जिसके बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में खोल दिया रास्ता
एमई चमनलाल के नेतृत्व में नपा की टीम दोपहर पौने एक बजे रेलवे रोड पहुंची। नपा टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जेसीबी से कंकरीट के ब्लॉक से बनी दीवार को गिराने का प्रयास किया। बाद में नगर पालिका टीम ने जेसीबी से इस दीवार को ढहाया। कंकरीट के बड़े ब्लॉक को उठाकर साइड में रखवाया। खोदी गई सड़क पर भी मिट्टी डालकर समतल किया गया। बाद में गेट में लगाए गए ब्लॉक भी हटाए गए। करीब एक घंटे बाद कालोनी के लिए रास्ता खुला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed