फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 crore expand for water supply of two town

12 करोड़ से बुझेगी दो कस्बों की प्यास

Tue, 24 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Tue, 24 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
अटेली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। अटेली और कनीना कस्बों सहित गांवों में पेयजल संबंधी समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए सरकार 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


योजना के पूरा होते ही दोनों कस्बों के साथ-साथ कई गांवों के लोगों को भी पीने का पानी मिलने लगेगा। सोमवार को हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


लोगों की मांग के मद्देनजर इस समस्या के निवारण के लिए खंड अटेली व खंड कनीना के गांवों में पेयजल आपूर्ति को पर्याप्त व नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों का विवरण तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर खंड अटेली व कनीना में लगभग 6-6 करोड़ रुपये कुल 12 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा। जिसके बाद दोनों खंडों में पेयजल की कमी नहीं रहेगी।

इन कार्यों के अनुमान को जल्द से जल्द स्वीकृत करवा कर कार्य आरंभ कर दिया जायेगा। अटेली खंड के गांव अटाली में 2000 मीटर व दो बोर, बाछौद 150 मी., भिलवाड़ा में 1000 मीटर, भोड़ी 1900 मीटर व एक बोर, बिहाली 900 मीटर, धनौन्दा 2500 मीटर, दुलोठ जाट 1050 मीटर, गनियार में एक बोर, गढी रूथल 1000 मीटर, ढाणी गुजरवास 1300 मीटर, कांटी 1500 मीटर व एक बोर, कटकई 900 मीटर, खेड़ी एक बोर, कुंजपुरा 1000 मीटर व एक बोर, महासर में दो बोर, मिर्जापुर में दो बोर, मोहम्मदपुर 1600 मीटर व एक बोर, नावदी 1500 मीटर व एक बोर, सागरपुर 1100 मी. व दो बोर, गोकलपुर 1500 मी., सिलारुपर 1000 मी., तिगरा 1150 मी., खडख़ड़ाबास 1050 मी. व एक बोर, सलीमपुर 1600 मी., सराय बहादुर नगर 1050 मी., गुजरवास 2000 मी. की पाइप लाइन औप बजाड़ होलीवाले मोहल्ले में एक बोर कराया जाएगा।

इसी प्रकार खंड कनीना के गांव कोटिया में 1900 मी. , बेवल में दो बोर, भडफ़ में एक बोर, भोजावास 1000 मी. 4इंची पाईप व तीन बोर, छितरौली 1800 मी. , धनौन्दा 1100 मी. 6इंची पाईप, गाहड़ा 1600 मी. , गोमला 500 मी. , इसराना 1620 मी. , झाड़ली 1200 मी. , झिगावन 560 मी. , ककराला 1900 मी. , चेलावास 1900 मी. , कलवाड़ी 1900 मी. 4इंची पाईप व एक बोर, कपूरी 1300 मी. 4इंची पाईप व एक बोर, करीरा 470 मी. 4इंची पाईप, कैमला 450 मी. , खैराना 280 मी. , कोटिया 200 मी. 6इंची पाईप, मोहनपुर 350 मी. , मुण्डिया खेड़ा 2050 मी. 4इंची पाईप व एक बोर, नौताना 450 मी. 4श् पाईप, पड़तल 300 मी0 4इंची पाईप व एक बोर, पाथेड़ा 700 मी. , पोता 413 मी. 4इंची पाईप व 2150 मी. 6इंची पाईप, रामबास 1600 मी0 , 1900 मी. 4इंची पाईप, गोमली 483 मी. , सेहलगं में टूटी हुई पाईप लाइन के स्थान पर नई 1150 मी. 6इंची पाईप लाईन व ऊंची जगह पर एक बोर, नागंल 700 मी. , सिहोर 1900 मी. , सुन्दरह 110 मी. 4इंची पाईप व ग्राम स्याणा में 2700 मी. 4इंची पाईप के अनुमतान तैयार किये गये है ।


इस क्षेत्र के यदि किसी गांव में पेयजल आपूर्ति संबंधी कोई समस्या सामने आती है तो उसका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद लोगों के सामने पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। -संतोष यादव, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed