फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मूलभूत आवश्यकताओं के साथ बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर ध्यान देने वाला हो प्रत्याशी

मूलभूत आवश्यकताओं के साथ बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर ध्यान देने वाला हो प्रत्याशी

Sat, 23 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत आवश्यकताओं के साथ बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर ध्यान देने वाला हो प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। लोकसभा चुनावी बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियों के योद्धा चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। लेकिन सेनापतियों की घोषणा न होने के कारण चुनावी रण अभी फीका बना हुआ है। जिला महेंद्रगढ़ में 12 मई को चुनाव होना है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबसे बड़े महाकुंभ में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जब युवाओं से हमारा प्रतिनिधि कैसा हो राय जानी तो ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि शिक्षा,सुरक्षा,विकास व रोजगार को तरजीह देने वाले उम्मीदवार को ही वोट करेंगे । मुख्याध्यापिका डॉ. कृष्णा आर्य ने बताया कि मूलभूत आवश्यकताओं के साथ साथ बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान देने वाला प्रत्याशी होना चाहिए तथा बेटियों के हितों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को सही तरीके से संचालन करवाने में सक्षम हो। प्रत्याशी सामाजिकता के साथ साथ धार्मिक भावना वाला होना चाहिए। ऐसे प्रत्याशी को वोट करना चाहिए।
नप की चेयरपर्सन भारती सैनी ने कहा कि उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो लोगों की भलाई के लिए कार्य करे। वह नेताओं जैसा न होकर एक सेवक व चौकीदार की तरह लोगों की सेवा करने वाला होना चाहिए। इसके साथ-साथ उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो विजयी होने के बाद जनता को भूलें नहीं। समय-समय पर लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुने। क्योंकि जनता ही उनको चुनकर नेता बनाती है। नेता का मेहनती व ईमानदार भी होना चाहिए।
विज्ञापन

एमएस डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि उम्मीदवार शिक्षित व साफ-सुथरी छवि का हो ताकि वह लोगों के लिए एक आदर्श के रूप में सामने आए। जनता की बात को समझने व परखने की क्षमता हो। जनता के सामने अपनी बात को रखने का पूरा ज्ञान हो। लोगों की समस्याओं की आवाज उठाने वाला होना चाहिए। देश के अंदर युवाओं की मुख्य समस्या बेरोजगारी है, जिसका समाधान करने वाला नेता होना चाहिए। चुनाव में सभी को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणू बाला ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में किसी भी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़े वह उम्मीदवार स्वभाव से गर्म न होकर नरम हो और अपने इलाके के उत्थान के बारे में सोचने वाला हो। समाज में जातिवाद को छोड़कर सभी को साथ लेकर चले। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर ईमानदारी से क्षेत्र का विकास करवाएं। महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए।
राजकीय पीजी कॉलेज की छात्र संघ की संयुक्त सचिव दिव्या ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए युवाओं को चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। हमें ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करे तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देकर बेरोजगारी से मुक्ति दिलाए। महिलाओं को बेहतर माहौल उपलब्ध करा सके।

राजकीय पीजी गर्ल्स कॉलेज की छात्र संघ की प्रधान दीक्षा डाबरा ने कहा कि प्रत्याशी एक दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप की लड़ाई न लड़कर विचारधारा की लड़ाई करने वाला होना चाहिए। प्रत्याशी जातिवाद का रंग न घोलकर सभी को साथ लेकर चले। लोकसभा के चुनाव में उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास करवाएं। दूसरा महिला सुरक्षा समेत अन्य बातों को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed