{"_id":"5c76e0cfbdec22737361cec2","slug":"11551294671-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग न तो मंदिर से होने वाली आय का हिस्सा लेगी, न ही खर्च करेगी-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग न तो मंदिर से होने वाली आय का हिस्सा लेगी, न ही खर्च करेगी-एसपी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नवनियुक्त एसपी चंद्रमोहन बुधवार को पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। एसपी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि चार्ज संभालते ही सबसे पहले जिला के सभी थाना प्रभारियों को स्थानांतरित करने के बाद उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाएं। नांगल चौधरी में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। जिसका मुख्य कारण खनन कार्य तथा स्टोन क्रशर होना है। ओवर लोड वाहनों पर अंकुश लगाने का दावा करते हुए एसपी ने कहा कि वे बिना किसी दबाव के ओवर लोड वाहनों को काबू करने का काम प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। इसके अलावा लंबित मामलों की जांच में तेेजी लाई जाएगी।
खालड़ा के मंदिर के लिए ट्रस्ट का होगा गठन
गत अनेक दिनों से विवादों में चल रहे गांव खालड़ा के हनुमान मंदिर में आने वाले चढ़ावे तथा उसका हिसाब रखने के लिए अधिकारियों व आम लोगों को साथ लेकर ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। इसमें पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। किसी भी काम में पुलिस विभाग न तो मंदिर से होने वाली आय का हिस्सा लेगा तथा न ही उस पर खर्च होने वाली राशि की भुगतान करेगी। मंदिर के पास वर्तमान में एक रुपया भी नहीं है। बल्कि मंदिर के लिए खरीदे गए कुछ सामान का भुगतान करना है। यहां पर चल रही दुकानों की खुली नीलामी की जाएगी। जिसका आय व व्यय का हिसाब एक कमेटी करेगी। इसमें रखे सामान का विवरण भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर के सभी काम पारदर्शी होंगे और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने दिया जाएगा।