फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मुख्यमंत्री मनोहरलाल गांव खुडाना से करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मनोहरलाल गांव खुडाना से करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल गांव खुडाना से करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं, हरियाणा में इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुडाना में आयोजित विकास रैली से करेंगे। डीडीए जसविंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे। किसान के पास पांच एकड़ से कम जमीन होनी चाहिए और आयकर दाता नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसान ही ले सकते हैं। जिले में अब तक करीब 60000 किसानों ने पंजीकरण करवाया हैं। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में अपने हाथों से लाभान्वित 10 किसान को सर्टिफिकेट भी देंगे। किसानों को पहली किस्त के तौर पर दो हजार रुपये की राशि इसी माह उनके खाते में डाल दी जाएगी। जिले में किसानों के फार्म आदि भरवाने का काम जारी है। अब तक जिले में लगभग 65 हजार किसानों ने फार्म भर दिए हैं। इनमें से लगभग 60 हजार फार्म अपलोड भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed