फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसानों का पंजीकरण शुरू ,20 तक 151 गांवों में जाएंगी टीम

किसानों का पंजीकरण शुरू ,20 तक 151 गांवों में जाएंगी टीम

Thu, 14 Feb 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसानों का पंजीकरण शुरू ,20 तक 151 गांवों में जाएंगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत टीम 20 फरवरी तक गांव गांव जाकर किसानों के आवेदन लेंगी। तीन सदस्यीय कमेटी किसानों के आवेदन भरवा रही है। जिसमें पटवारी, ग्राम सचिव, नंबरदार की टीम सात दिन में 151 गांवों में जाएंगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पंजीकरण करने के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय टीम गांव मालड़ा बास पहुंची। पटवारी प्रदीप कुमार, ग्राम सचिव संजीव, नंबरदार शेर सिंह की टीम ने किसानों के आवेदन लिए। जिसमें किसानों से आधार कार्ड तथा बैंक खाता पासबुक की प्रति ली। सुबह दस बजे से ही किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया। आवेदन में किसान का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, गांव, खंड सहित पूरा पता लिखवाया गया। किसानों के पंजीकरण से पहले गांव में मुुनादी कराकर जानकारी दी गई थी। जिले के अलग अलग गांवों के लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीम 20 फरवरी तक 151 गांवों में जाकर किसानों का पंजीकरण करेगी। पंजीकरण के कार्य का निरीक्षण करने के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


कहां कब जाएंगी टीम
14 फरवरी : बलाना, खायरा, सिगड़ा, मुड़ायन,पल्ह, सुरेहती, बवाना, खातोदड़ा, पालड़ी पनिहार, सराय बहादुर नगर, गढ़ी, रिवासा, आदलपुर, मेघनवास, बवानिया, बासड़ी, माधोगढ़, गोलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी : ढ़ाणा, खरौली, बेरी, भांडोर नीची, बूंदेबाज नगर, ढाढ़ोत, कुंजपुरा, गागड़वास, सिगड़ी, कुंजपुरा, बीड़ चितलांग, बेरी, डिगरोता, मोसनुता
16 फरवरी : निहालावास, भांडोर ऊंची, खातीवास, धौली, डुलाना, गादड़वास, चामधेड़ा, लावन, भीलवाड़ा, बुचौली, राजावास, गोकुलपुर, छापड़ा सलीमपुर, देवराली, निहालावास, नांगल दुर्गु

17 फरवरी : दुलौठ अहीर, बीड़ जाटवास, चितलांग, कौथल कलां, खातौद, राठीवास, राजावास, सुरानी, पाल, बखरीजा
18 फरवरी : जड़वा, निंबी, जासावास, जाजंड़ियावास, भुरजट, बुचावास, श्यामपुरा, कौथल खुर्द, आनावास, गड़ानिया
19 फरवरी : पहाड़वास, नानगवास, छाजियावास, उनिंदा, जौनावास
20 फरवरी : पायगा, जाटवास, डेरोली जाट, गुलावला


सतनाली में 450 किसानों ने कराया पंजीकरण
सतनाली मंडी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वीरवार को सतनाली क्षेत्र में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के करीब 450 लोगों ने किसान भवन में रजिस्ट्रेशन कराया। किसानों को यहां कुछ अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। किसान अपने आवेदनों की जांच के लिए भटकते नजर नजर आए। नायब तहसीलदार जगदीशचंद्र ने बताया कि सतनाली सहित क्षेत्र के गांवों में संबंधित पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed