फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
शिक्षामंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को ब्रह्मचारी रोड पर बेरिकेड्स लगाकर रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षामंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को ब्रह्मचारी रोड पर बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। मंत्री के राजनीति सचिव सतबीर नौताना ब्रह्माचारी रोड पहुंचे किंतु कर्मचारियों ने उनसे ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 11 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री से उनके आवास पर जाकर मिले तथा अपना ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मबीर यादव ने की।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। वहां पर कर्मचारी नेताओं ने सरकार के खिलाफ भाषण बाजी की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह बोयत ने बताया कि सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों के साथ बड़े-बड़े वादा किया था लेकिन सत्ता में आने पर सभी वादे भूल गए हैं। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान ने बताया कि एसोसिएशन हरियाणा ने 25 अगस्त 2015 को स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की थी और हमारी सभी जायज मांगों को स्वास्थ्य मंत्री ने मानी थी जिसका आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इसके बाद हुड्डा पार्क से प्रदर्शन शुरू हुआ जो आईटीआई रोड, बस स्टैंड, ऑटो मार्केट होते हुए ब्रह्मचारी रोड पहुंचे जहां पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया गया। इसके बाद 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री के आवास पर पहुंचे। आवास पर पहुंचकर वो मंत्री से मिले। मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बातचीत कर आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, अखतर आली, मनोज देवास, रण सिंह, धर्मेंद्र यादव, महाबीर सिंह, माया देवी, पुष्पा, गीता कुमार, सुशीला, सुनीता, मुन्नी, शकुंतला, सुमन,संतरा, राजवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखी मांगें
1 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद को टेक्निकल किया जाए।
2 ग्रेड पे 4200 रुपये किया जाए।
3 एनएचएम स्कीम व समान काम-समान वेतन दिया जाए।
4 एमपीएचडब्ल्यू पुरुष को वर्दी भत्ता दिया जाए।
5 एमपीएचडब्ल्यू का एक हजार रुपये और एमपीएचएस का दो हजार रुपये एफटीए बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed